भोपाल में अचानक बदली बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी! जानिए कौन बनीं बैरसिया की नई SDM

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Jul, 2026 06:58 PM

mppsc rank 2 shivangi baghel appointed as berasia sdm in bhopal

शिवांगी ने MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2019 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी रैंक हासिल की और डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित हुईं।

भोपाल। (इजहार खान): मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2019 में प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल करने वाली शिवांगी बघेल को भोपाल जिले के बैरसिया का एसडीएम बनाया गया है। इससे पहले वे हरदा जिले के खिरकिया में एसडीएम के पद पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

शिवांगी बघेल ने अपनी स्कूली शिक्षा मंडला और जबलपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई की और फिर जयपुर से फाइनेंस एवं मार्केटिंग में एमबीए किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने निजी क्षेत्र में नौकरी भी की, लेकिन प्रशासनिक सेवा में जाने के लक्ष्य के चलते नौकरी छोड़कर MPPSC की तैयारी शुरू की।

शिवांगी ने MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2019 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी रैंक हासिल की और डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित हुईं। इससे पहले MPPSC की एक अन्य परीक्षा में भी उनका चयन स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर हुआ था।

शिवांगी के पिता लोक निर्माण विभाग (PWD) में वरिष्ठ अधिकारी हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद शिवांगी ने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं। बैरसिया में पदस्थापना से पहले वे हरदा जिले के खिरकिया में एसडीएम के रूप में पदस्थ थीं।

अब भोपाल जिले के महत्वपूर्ण और ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया की प्रशासनिक जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। MPPSC में प्रदेश की दूसरी टॉपर रहीं शिवांगी की नई पदस्थापना के बाद वे बैरसिया में राजस्व और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!