छतरपुर में प्रशासनिक फेरबदल: राजललन बागरी बने नए SDM, राजनगर की कमान फिर प्रशांत अग्रवाल को

Edited By meena, Updated: 15 Jul, 2026 03:20 PM

administrative reshuffle in chhatarpur

छतरपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य शासन ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य शासन ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार छतरपुर और राजनगर अनुभाग में नए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की पदस्थापना की गई है।

आदेश के मुताबिक राजललन बागरी को छतरपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं पर्यटन नगरी खजुराहो से जुड़े महत्वपूर्ण राजनगर अनुभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर प्रशांत अग्रवाल को सौंपी गई है। उन्हें राजनगर का नया एसडीएम बनाया गया है।

प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद राजस्व, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन के इस आदेश के बाद जिले के प्रशासनिक अमले में भी हलचल तेज हो गई है। जल्द ही दोनों अधिकारी अपने-अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!