बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई पर FIR दर्ज, किसान को मारी थी गोली; जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Jul, 2026 10:23 AM

fir registered against bageshwar baba dhirendra shastri s younger

छतरपुर (राजेश चौरसिया): राजनगर थाना क्षेत्र के बागेश्वर धाम के समीप ग्राम कोंड़ा में मंगलवार को जमीन विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में किसान मोतीलाल कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल किसान की शिकायत पर...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): राजनगर थाना क्षेत्र के बागेश्वर धाम के समीप ग्राम कोंड़ा में मंगलवार को जमीन विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में किसान मोतीलाल कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल किसान की शिकायत पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि शालिगराम गर्ग अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की। इसके बाद चार राउंड फायरिंग की गई। एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी पसली में जा लगी। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पसली में फंसी गोली निकाल दी।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से तुलसी मिश्रा ने आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि वे गांव के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी मोतीलाल कुशवाहा और उनके परिजनों ने पुराने जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला कर दिया, जिसमें उन्हें भी चोटें आई हैं।

मामला सुर्खियों में आने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान जारी कर कहा कि उनका अपने भाई शालिगराम गर्ग से पिछले तीन वर्षों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि शालिगराम अपने हर कार्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और इस मामले को बागेश्वर धाम से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि घायल किसान की शिकायत पर शालिगराम गर्ग, अंकित मिश्रा, सतीश घोष सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से अभी तक ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। यदि शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!