Edited By Desh Raj, Updated: 06 Jul, 2026 08:53 PM

एक बड़ी खबर मध्य प्रदेश के मैहर से है, जहां एक वायरल ऑडियो को लेकर सियासत और संगठनों की सक्रियता तेज़ हो गई है।
मैहर ( प्रशांत शुक्ला): एक बड़ी खबर मध्य प्रदेश के मैहर से है, जहां एक वायरल ऑडियो को लेकर सियासत और संगठनों की सक्रियता तेज़ हो गई है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने पुलिस अधीक्षक मैहर को ज्ञापन सौंपकर दीपा मिश्रा और कैलाश मिश्रा के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
महासभा का दावा है कि जिस वायरल ऑडियो के आधार पर मामला दर्ज हुआ, उसकी फॉरेंसिक जांच अब तक नहीं हुई है और ऑडियो AI से तैयार होने की आशंका भी जताई गई है। ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि निजी लड़ाई को सामाजिक लड़ाई न बनाई जाए। हम सौहार्द के साथ मामले का निपटारा चाहते हैं इसलिए इस मामले में जातिगत विद्वेष नहीं फैलना चाहिए।
जातिगत लड़ाई बनाने की कोशिश करेंगें तो हमसे फिर जीत नहीं पाएंगे- राजेश दुबे

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने कहा है पटेल समाज ने एकट्ठा होकर प्रशासन पर FIR दर्ज करने के लिए दवाब बनाया था लेकिन ये लड़ाई नीजि थी इसमें समाज को शामिल नहीं करना चाहिए। राजेश दुबे ने कहा कि कोई समाज अपनी ताकत दिखाकर किसी पर फर्जी मामला दर्ज नहीं करवा सकता। इसलिए इस लड़ाई को सामाजिक लड़ाई न बनाया जाए। अगर वो इसको जातिगत लड़ाई बनाने की कोशिश करेंगें तो हमसे फिर जीत नहीं पाएंगे क्योंकि ब्राह्मण समाज का संख्या बल बहुत ज्यादा है। कभी कभार नेताओं से गलत निकल जाता है तो इसको गलत नहीं समझें। इसलिए सबके हित में काम किया जाना चाहिए और मामले को खत्म किया जाना चाहिए.
निजी लड़ाई को जातिगत न बनाएं,सौहार्द से सुलझाएं- राजा भैया द्विवेदी
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने 15 दिन के भीतर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। वैसे ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ने साफ कहा है इस मामले में विवाद निजी है इसलिए इसको जातिगत तरीके ने हल करके सौहार्द के साथ निराकरण किया जाए।