IPL के स्टार खिलाड़ी और रिटायर्ड IPS पिता पर FIR दर्ज, कुक ने लगाए बंधक बनाकर मारपीट के आरोप

Edited By Desh Raj, Updated: 29 Jun, 2026 11:23 PM

fir registered against ipl star player and his retired ips father

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह, उनके पिता एवं रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। IPL स्टार शशांक सिंह और  रिटायर्ड IPS पिता पर FIR दर्ज की गई है।

भोपाल (इजहार खान): भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह, उनके पिता एवं रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। IPL स्टार शशांक सिंह और  रिटायर्ड IPS पिता पर FIR दर्ज की गई है। इसके साथ  एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।

PunjabKesari

रीवा निवासी विपेंद्र सिंह तोमर का आरोप है कि उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर भोपाल बुलाया गया। यहां पर शैलेष सिंह के घर पर कुक का काम करने को कहा गया। पीड़ित का दावा है कि काम छोड़ने की बात करने पर उनका मोबाइल छीन लिया गया और जबरन काम कराया गया।फरियादी के अनुसार, कमरे में बंद होने के बाद शैलेष सिंह, शशांक सिंह और एक ड्राइवर ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में शरीर पर चोटों के निशान भी आए हैं। घटना के बाद पीड़ित ने रोते हुए वीडियो भी जारी किया है।

काम का दबाव और धमकी के आरोप

पीड़ित का कहना है कि  काम शुरू करने के कुछ ही घंटे बाद उस पर लगातार काम का दबाव बनाया जाने लगा।  उसने बताया कि घर में पहले से काम कर रहे कुक को भी गालियां दी जा रही थीं और जब उसने काम छोड़ने की बात कही, तो उसे धमकाते हुए पूछा गया कि काम नहीं करेगा तो यहां आया क्यों? उसके साथ मारपीट की गई।

रातीबड़ थाना पुलिस ने शिकायत और गवाहों के बयान के आधार पर BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!