पति ने दिया था मारपीट न करने का वादा, फिर हुई ऐसी वारदात कि चली गई पत्नी की जान

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Jun, 2026 05:35 PM

dowry harassment claims woman s life in gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दहेज प्रताड़ना का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दहेज प्रताड़ना का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की नारायण विहार कॉलोनी में रहने वाली निशा राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब पीने से मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि पति और ससुराल वाले लंबे समय से दहेज के लिए निशा को प्रताड़ित कर रहे थे। इतना ही नहीं, पति पर मारपीट कर जबरन तेजाब पिलाने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।

परिजनों के मुताबिक निशा की शादी वर्ष 2022 में गजेंद्र राठौर से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में बेहतर सामान और नई-नई मांगों को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार मायके वालों ने मांगें पूरी कर सामान भी दिया, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई।

PunjabKesariबताया गया कि सोमवार को ससुराल वालों ने निशा की तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब उसके परिजन घर पहुंचे तो निशा तड़प रही थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे अस्पताल तक नहीं पहुंचाया था। इसके बाद मायके वाले ही उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। बुधवार शाम डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतका के भाई और पिता का कहना है कि निशा पहले भी पति की मारपीट से परेशान होकर मायके आ चुकी थी। मामले की शिकायत महिला थाने में की गई थी, जहां पति ने भविष्य में मारपीट नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया था। इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!