चाचा के साथ अवैध संबंध का पत्नी पर था शक...भतीजे ने किया बड़ा कांड, मामला जान उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Jun, 2026 01:00 PM

suspecting his wife of an illicit affair with his uncle

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक भतीजे को अपनी पत्नी और चाचा के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसके चलते युवक ने अन्य दो के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस ने गला सड़ा शव...

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक भतीजे को अपनी पत्नी और चाचा के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसके चलते युवक ने अन्य दो के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस ने गला सड़ा शव बरामद किया। इसी के साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उज्जैन के बड़नगर में हुई है। यहां पीपलझला निवासी 35 वर्षीय सुल्तान की हत्या की गई। उसका शव चांदखेड़ी के पास यशवंत सागर तालाब की झाड़ियों से मिला। आरोप है कि सुल्तान के भतीजे नोशाद (28) ने पत्नी संग अवैध शक के कारण उसे मौत के घाट उतारा है। दरअसल, नोशाद (भतीजे) ने अपनी पत्नी और एक नाबालिग के साथ मिलकर सुल्तान को घर बुलाया था। वहां अवैध संबंध के शक के चलते विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने मोगरी से चाचा के सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद तीनों ने शव को एक कार में रखकर चांदखेड़ी की झाड़ियों में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान सभी आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोगरी और कार भी बरामद कर ली है। परिजनों के मुताबिक, सुलतान अचानक लापता हो गया था। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। बीती 6 जून को पुलिस को सुल्तान का गला-सड़ा शव मिला। जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर  मामले का खुलासा किया।  

पुलिस ने आरोपी नोशाद और मेमसाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238, 61(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!