एक और छुट्टी का ऐलान! CM ने की बड़ी घोषणा, इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Edited By meena, Updated: 20 Sep, 2026 01:59 PM

holiday announced in chhattisgarh for agrasen jayanti cm makes the announcement

सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। सीएम साय ने अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। सीएम साय ने अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ‘अग्र महाकुंभ 2026’ का आगाज किया। कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज और विधायक अमर अग्रवाल सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अग्रसेन जयन्ती पर मिलगी छुट्टी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज की सामाजिक और सेवा गतिविधियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने अग्रसेन जयंती के अवसर पर छुट्टी की घोषणा भी की। घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

युवाओं की भूमिका पर मंथन

अग्र महाकुंभ का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सेवा, संगठन, संस्कार और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा करना है। आयोजन में प्रदेशभर से अग्र समाज के लोग हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के पहले दिन युवा अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें युवा शक्ति, नेतृत्व, उद्यमिता और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई। युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और समाज के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

अग्र महाकुंभ के दौरान शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंबिकापुर की महिलाओं और बच्चों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। अंबिकापुर में आयोजित यह महाकुंभ अगले दो दिनों तक चलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!