सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, स्कूल/कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Sep, 2026 02:52 PM

public holiday announced for monday

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। वहीं, स्कूली बच्चों के लिए भी मौज बनी है। दरअसल, राज्य सरकार ने 14 सितंबर यानी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। वहीं, स्कूली बच्चों के लिए भी मौज बनी है। दरअसल, राज्य सरकार ने 14 सितंबर यानी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बता दें कि हरितालिका तीज के अवसर पर यह छुट्टी घोषित की गई है।

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में तीज पर्व का विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों, बैंक और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, अगले दिन यानी 15 सितंबर को नुआखाई पर्व के मौके पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान है। हालांकि, यह छुट्टी पूरे राज्य में एक समान लागू नहीं होती। स्थानीय अवकाश संबंधित जिले के प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।

इसके अलावा 19 अक्टूबर 2026 को महाअष्टमी और 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। स्थानीय अवकाश की घोषणा के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्योहारों के दौरान राहत मिलेगी। छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने, यात्रा या निजी कामों की योजना भी बनाई जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!