भाजपा में अचानक बड़ा ऐलान, एक साथ कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, लिस्ट जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Sep, 2026 06:36 PM

bjp releases big list leaders get new responsibilities

मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अब मध्य प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों की घोषणा कर दी गई है।

पार्टी संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद जिला स्तर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गतिविधियों को गति देने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी नवनियुक्त पदाधिकारियों के कंधों पर होगी।

PunjabKesari

भाजपा में पिछले कुछ समय से लगातार संगठनात्मक नियुक्तियां की जा रही हैं। अलग-अलग मोर्चों, प्रकोष्ठों और जिला स्तर पर जिम्मेदारियां तय होने के बाद अब पिछड़ा वर्ग मोर्चा में भी नई टीम सामने आ गई है।

पार्टी की ओर से जारी घोषणा के बाद अब संबंधित जिलों में नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक तैयारियों और जमीनी सक्रियता के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। भाजपा संगठन में जारी नियुक्तियों के इस दौर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम पर अब सबकी नजरें रहेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!