Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Oct, 2026 04:33 PM

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, ग्वालियर महानगर की जिला कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति की घोषणा की गई है
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, ग्वालियर महानगर की जिला कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति की घोषणा की गई है। इस घोषणा के साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की दिशा में नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी पत्र के अनुसार, यह घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, संभाग प्रभारी डॉ. निशांत खरे, जिला प्रभारी गोपी कृष्ण नेमा तथा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया की सहमति से की गई है।
जिला कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अनुसूचित जनजाति समाज के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने पर जोर रहेगा।