Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Oct, 2026 08:29 PM

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बुधवार को रतलाम से भोपाल लौटने के लिए अपना यात्रा कार्यक्रम बदलना पड़ा।
रतलाम। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बुधवार को रतलाम से भोपाल लौटने के लिए अपना यात्रा कार्यक्रम बदलना पड़ा। तकनीकी समस्या के चलते उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब उड़ान संभव नहीं हुई, तो उन्होंने सड़क मार्ग से भोपाल जाने का फैसला किया।
जानकारी के मुताबिक, हेमंत खंडेलवाल सुबह भोपाल से हेलीकॉप्टर के जरिए रतलाम पहुंचे थे। उनका हेलीकॉप्टर बंजली हेलीपैड पर उतरा था। यहां से वे प्रदेश के मंत्री चेतन्य कश्यप के निवास पर पहुंचे और उनकी माताजी तेजकुंवरबाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
मंत्री के परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट करने के बाद खंडेलवाल वापस बंजली हेलीपैड पहुंचे। यहां वे भोपाल लौटने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार भी हो गए, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं हो सकी।
इंतजार के बाद कार से भोपाल के लिए निकले
हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी समस्या के कारण जब उड़ान में देरी हुई, तो पायलट ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद हेमंत खंडेलवाल ने हवाई यात्रा के बजाय सड़क मार्ग से जाने का निर्णय लिया।
वे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन की कार से भोपाल के लिए रवाना हुए। विप्लव जैन भी उनके साथ मौजूद रहे। इस तरह रतलाम से उनकी वापसी का कार्यक्रम अचानक बदल गया और हेलीकॉप्टर के स्थान पर कार से सफर करना पड़ा।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे रतलाम
हेमंत खंडेलवाल का रतलाम दौरा मंत्री चेतन्य कश्यप की माताजी के निधन से जुड़ा था। उनके निवास पर पहुंचकर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुलाकात के बाद उनका भोपाल लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के चलते उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी पड़ी। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने के कारण उड़ान नहीं हो सकी। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो गए।