Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Oct, 2026 01:29 PM

मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब सफाई मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब सफाई मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई।
दरअसल, इंदौर के विजय नगर चौराहे स्थित आईडीए ग्राउंड में भाजपा की ओर से सेवा संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान सफाई मित्र भी अपनी मांगों को लेकर मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे।
आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा की एक नेत्री की ओर से कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया। इसके बाद सफाई मित्रों ने जमकर विरोध और हंगामा किया।
मामला बढ़ता देख इंदौर सांसद शंकर लालवानी समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शन कर रहे सफाई मित्रों से बातचीत करने की कोशिश की। मौके पर पुलिस भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विजय नगर चौराहे पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा और प्रदर्शनकारियों तथा कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच झूमाझटकी भी देखने को मिली। सफाई मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति को शांत कराया गया। फिलहाल पूरे मामले में सफाई मित्रों की शिकायत और कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।