इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जल मामले में कांग्रेस का बड़ा मोर्चा, पीड़ित परिवारों के लिए ₹1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Oct, 2026 03:28 PM

indore water crisis congress demands 1 crore compensation

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद एक बार फिर कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

इंदौर (सचिन बहरानी) इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद एक बार फिर कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का एक दल उन पीड़ित परिवारों के घर पहुंचा, जिन्होंने दूषित पानी के कारण अपने परिजनों को खोया है।

कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें जांच रिपोर्ट में सामने आई प्रमुख बातों की जानकारी दी। साथ ही, पूरे मामले में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जांच रिपोर्ट में दूषित जल से जुड़ी कई गंभीर बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अब कांग्रेस ने जिम्मेदार अधिकारियों और मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।

कांग्रेस का कहना है कि जिन परिवारों ने इस त्रासदी में अपने परिजनों को खोया है, उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि न्याय मिलना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में पीड़ित परिवारों को साथ लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

PunjabKesariइस प्रदर्शन के जरिए सरकार और प्रशासन से मांग की जाएगी कि दूषित जल मामले में जिन लोगों की लापरवाही सामने आई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को उचित न्याय दिलाया जाए।

कांग्रेस ने सरकार के सामने पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग भी रखी है। इसके साथ ही प्रत्येक पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। कांग्रेस का कहना है कि मृतकों के परिवारों ने अपने घर के सदस्यों को खोया है और अब उनके भविष्य की जिम्मेदारी सरकार को उठानी चाहिए।

दूषित जल की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस के इस नए आंदोलन से भागीरथपुरा मामले में सियासत एक बार फिर गरमा गई है। अब आने वाले दिनों में कांग्रेस के प्रदर्शन और सरकार-प्रशासन की प्रतिक्रिया पर सभी की नजर रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!