राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम की तैयारी तेज, 1 लाख से ज्यादा छात्र जुटेंगे, पुलिस रहेगी मुस्तैद

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Sep, 2026 07:19 PM

rahul gandhi s indore event 1 lakh students expected

राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इंदौर: राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के रीजनल पार्क के पास स्थित मैदान में विशाल डोम तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मैदान को समतल करने का काम भी लगातार जारी है। कांग्रेस के नेता लगातार छात्रों के बीच पहुंचकर उनसे जेन-जी स्टाइल में संवाद कर रहे हैं और उन्हें राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं।

कांग्रेस नेता एवं जिला ग्रामीण अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में युवा लगातार अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। कार्यक्रम में केवल 35 वर्ष तक की आयु के युवाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी तैनाती की जाएगी।

PunjabKesariइधर, राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर इंदौर पुलिस ने भी कमान संभाल ली है। पुलिस अधिकारी लगातार आयोजकों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

बता दें कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अब तक एक लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट आयोजकों और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और पुलिस प्रशासन की तैयारियां लगातार जारी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!