राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला, इस वजह से हुआ रद्द, अब इतनी तारीख को आएंगे MP

Edited By meena, Updated: 02 Sep, 2026 03:46 PM

rahul gandhi s indore visit postponed cancelled due to this reason he will now

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब राहुल गांधी 12 सिंतबर को इंदौर नहीं आएंगे...

इंदौर (सचिन बहरानी) : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब राहुल गांधी 12 सिंतबर को इंदौर नहीं आएंगे। नेहरू स्टेडियम में जगह नहीं मिलने से एआईसीसी ने कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ाई है। अब राहुल गांधी 12 सितंबर के बजाय अब 19 सितम्बर को इंदौर आएंगे।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि नेहरू स्टेडियम में जगह नहीं मिलने की वजह से राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला है। एआईसीसी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब 12 की बजाय 19 सितंबर को "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके लिए रीजनल पार्क के सामने आयोजन स्थल को प्राथमिकता से तैयार किया जाएगा।

गौरतलब है कि इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 12 सितंबर को राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन नेहरू गांधी स्टेडियम में राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली। इसको लेकर कांग्रेस और नगर निगम में भारी गतिरोध भी रहा। यहां एक ओर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आंदोलन की चेतावनी दी थी, वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर स्टेडियम उपलब्ध कराने का आग्रह किया। पटवारी ने यादव को लिखे पत्र में कहा कि गांधी का कार्यक्रम कोई सामान्य राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के भविष्य, युवाओं के सपनों, शिक्षा के अधिकार और शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित जनसंवाद है। इससे पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि इस स्टेडियम को लेकर उच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है जिसके तहत वहां खेलकूद गतिविधियों या राज्यस्तरीय शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन की ही अनुमति दी जा सकती है। यही वजह है कि रीजनल पार्क के सामने अब छात्रों की गूंज कार्यक्रम को अनुमति मिली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!