MP भाजपा में अहम नियुक्ति! Hemant Khandelwal ने जारी की सूची, इस नेता को सौंपी जिले की कमान

Edited By meena, Updated: 24 Aug, 2026 05:04 PM

announcement by shailendra ritoria district president of the scheduled caste mo

मध्यप्रदेश भाजपा में एक बार फिर संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरु हो गया है। राज्यसभा चुनाव, दतिया उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश भाजपा में मोर्चों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही

भोपाल : मध्यप्रदेश भाजपा में एक बार फिर संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरु हो गया है। राज्यसभा चुनाव, दतिया उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश भाजपा में मोर्चों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई है।

PunjabKesari

जारी सूची के मुताबिक भिंड जिले को नया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मिला है। संगठन ने यह जिम्मेदारी शैलेंद्र रितोरिया को सौंपी है। इससे पहले आज भी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से एक और लिस्ट जारी हुई थी जिसमें मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दो जिलों के जिलाअध्यक्षों की घोषणा की गई थी, जिसमें शहडोल से राकेश कोल और रायसेन से राकेश उईके को जिले की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कमान सौंपी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!