MP भाजपा में नई नियुक्ति! इस कद्दावर नेता को अचानक मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें नाम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Sep, 2026 09:57 AM

new appointment in mp bjp this prominent leader suddenly

भोपाल (इजहार खान): मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच भाजपा ने एक और बड़ी नियुक्ति की है। जी  हां यहां अल्पसंख्यक मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। भाजपा संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

भोपाल (इजहार खान): मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच भाजपा ने एक और बड़ी नियुक्ति की है। जी  हां यहां अल्पसंख्यक मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। भाजपा संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से इब्राहिम शेरानी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए पार्टी की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर इब्राहिम शेरानी की नियुक्ति कर दी गई है। इसके लिए पार्टी की तरफ से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इब्राहिम शेरानी रतलाम के रहने वाले हैं और उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। बता दें कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी अनुभवी नेता हैं और उनमें संगठन का नेतृत्व करने की क्षमता है।

PunjabKesari

शेरानी पूर्व में मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और रतलाम जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे वक्फ बोर्ड से जुड़ी रतलाम जिले की महत्वपूर्ण अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष हैं। वहीं, इब्राहिम शेरानी की नियुक्ति पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं मध्य प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!