Edited By Desh Raj, Updated: 10 Sep, 2026 11:23 PM

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में निरीक्षक (TI) से उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। गुरुवार को जारी तबादला आदेश में छतरपुर जिले में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके कई
छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में निरीक्षक (TI) से उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। गुरुवार को जारी तबादला आदेश में छतरपुर जिले में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें दो अधिकारियों को पन्ना और सागर में अजाक (AJAK) डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि एक अधिकारी की छतरपुर वापसी हुई है।
अरविंद दांगी बने पन्ना AJAK DSP..
छतरपुर जिले के विभिन्न थानों में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके निरीक्षक अरविंद दांगी को पदोन्नति के बाद पन्ना जिले में उप पुलिस अधीक्षक (AJAK) के पद पर पदस्थ किया गया है। दांगी ने छतरपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभाली है।
जीतेन्द्र वर्मा को सागर भेजा..
छतरपुर के बकस्वाहा थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके निरीक्षक जीतेन्द्र वर्मा को भी पदोन्नति मिली है। नई पदस्थापना में उन्हें सागर जिले में अजाक डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रावेन्द्र सिंह बागरी की छतरपुर वापसी..
तबादला सूची में रावेन्द्र सिंह बागरी का नाम भी शामिल है। छतरपुर में पहले सेवाएं दे चुके बागरी का दमोह से स्थानांतरण कर छतरपुर अजाक डीएसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी छतरपुर वापसी को जिले के पुलिस महकमे में अहम बदलाव माना जा रहा है।
अभय प्रताप परमार को PTS सागर की जिम्मेदारी..
वहीं, छतरपुर के न्यू कॉलोनी निवासी एवं ग्वालियर में पदस्थ रहे अभय प्रताप परमार को पदोन्नति के बाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS), सागर में डीएसपी के पद पर पदस्थ किया गया है।
पदोन्नति के बाद जारी इस तबादला सूची से सागर-पन्ना संभाग के अजाक और पुलिस प्रशिक्षण विंग में अधिकारियों की नई पदस्थापना हुई है। इससे संबंधित इकाइयों में जल्द ही नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की तैनाती शुरू होगी।