MP में कई पटवारी प्रमोट होकर बनेंगे राजस्व निरीक्षक, नामों की सूची तैयार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Sep, 2026 12:27 PM

several patwaris in mp to be promoted to revenue inspectors

भोपालः मध्यप्रदेश के पटवारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार जुट गई है। प्रदेशभर में करीब 1050 पटवारियों का प्रमोशन किया जाएगा। ये पदोन्नत होकर राजस्व निरीक्षक बनेंगे। इसके लिए राजस्व विभाग और भू-संसाधन प्रबंधन ने प्रक्रिया तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राज्य में पटवारियों के प्रमोशन होने जा रहे है। करीब 1050 पटवारियों का प्रमोशन किए जाने की सूचना है। इन अधिकारियों को राजस्व निरीक्षक बनाया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग ने कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में भू-संसाधन प्रबंधन ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर पात्र पटवारियों की सेवा से संबंधित विस्तृत जानकारी और दस्तावेज मांगे हैं।

इसके लिए 50 वर्ष से कम आयु वाले पटवारियों की एक सूची तैयार की गई है। कलेक्टरों से इन सभी अधिकारियों का सर्विस रिकॉर्ड, विभागीय जांच का ब्यौरा और गोपनीयता प्रतिवेदन (सीआर) भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बिना किसी कानूनी अड़चन के पदोन्नति की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!