Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Sep, 2026 12:58 PM

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक मशहूर कारोबारी ने कथित तौर पर आत्महत्या की। मृतक की पहचान 55 वर्षीय संदीप नागर उर्फ बंटी नागर के रूप में हुई है। वह एक मशहूर बिल्डर थे। उन्होंने कई कॉलोनियों में निवेश...
इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक मशहूर कारोबारी ने कथित तौर पर आत्महत्या की। मृतक की पहचान 55 वर्षीय संदीप नागर उर्फ बंटी नागर के रूप में हुई है। वह एक मशहूर बिल्डर थे। उन्होंने कई कॉलोनियों में निवेश कर रखा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना पलासिया थाना क्षेत्र में हुई है। जहां बिल्डर संदीप नागर उर्फ बंटी नागर ने अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली। बताया गया कि संदीप नागर का शहर के कई इलाकों में बिल्डरों के साथ कॉलोनी एवं प्रॉपर्टी से जुड़े निवेश का कारोबार था। संदीप पिता मनोहरलाल नागर गुलमोहर क्षेत्र के निवासी थे। उन्होंने पलासिया थाना क्षेत्र में स्थित अपने ऑफिस में जान दी है। रविवार शाम को परिजनों को घटना की जानकारी मिली। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। बताया गया कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत भी खराब थी। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।