Edited By meena, Updated: 15 Sep, 2026 02:23 PM

आगर मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है...
आगर मालवा : आगर मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदीप सोनी को अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा ने प्रदीप सोनी पर भरोसा जताया है। प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ ही सुसनेर की स्थानीय राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। अब भाजपा अपने अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में पार्षदों के समर्थन को मजबूत करने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी।