Edited By Desh Raj, Updated: 23 Aug, 2026 10:48 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और प्रभावित नागरिकों से संवाद कर जलभराव एवं जल निकासी की स्थिति की जानकारी ली।
(रीवा): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और प्रभावित नागरिकों से संवाद कर जलभराव एवं जल निकासी की स्थिति की जानकारी ली। इसी दौरान गुलाबनगर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहर में बाढ़ के पानी की निकासी को सुगम बनाने के लिए आचार्य नगर से फुलमती नाले होते हुए अमहिया नाले तक निर्माण कार्य कराने की बड़ी घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव की इस घोषणा से रीवा शहर के बड़े क्षेत्र में बाढ़ के पानी की निकासी को बेहतर और सुगम बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ भविष्य में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए।