MP के इस जिले में अजीब चोरी बनी चर्चा का विषय,नहाने के बाद सूखाने के लिए रखे अंडरगारमेंट हो रहे गायब, थाने पहुंचा पीड़ित

Edited By Desh Raj, Updated: 10 Aug, 2026 06:25 PM

fear of the chaddi chor  underwear thief in this mp district

जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कोई चोर नकदी, मोबाइल, बाइक या जेवर नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के घर से लगातार सात दिनों से चड्डियां चोरी कर रहा है।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कोई चोर नकदी, मोबाइल, बाइक या जेवर नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के घर से लगातार सात दिनों से चड्डियां चोरी कर रहा है। लगातार कपड़े गायब होने से परेशान व्यक्ति ने आखिरकार थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

PunjabKesari

 

पीड़ित के मुताबिक, करीब एक सप्ताह से उसके घर से लगातार चड्डियां गायब हो रही हैं। शुरुआत में उसने इसे महज संयोग समझा और ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब लगातार कई दिनों तक कपड़े चोरी होने का सिलसिला जारी रहा तो उसे किसी के जानबूझकर कपड़े चोरी करने का शक हुआ। इसी परेशानी के चलते उसे थाने में शिकायत करानी पड़ी।

एक-दो दिन तक संयोग समझा, लगातार चोरी से बढ़ी चिंता

पीड़ित ने बताया कि घर से सिर्फ चड्डियां ही गायब हो रही हैं। अन्य सामान को चोर ने हाथ तक नहीं लगाया। लगातार सात दिनों तक कपड़े चोरी होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। उसे अब आशंका है कि अज्ञात चोर दोबारा घर में घुसकर कपड़ों को निशाना बना सकता है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग..

लगातार हो रही इस अजीबोगरीब चोरी से परेशान होकर पीड़ित ने लवकुशनगर थाने में शिकायत की है। उसने पुलिस से अज्ञात चोर का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के सामने भी मामला सामान्य चोरी से अलग है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर घर से चड्डियां कौन चोरी कर रहा है और लगातार इन्हीं कपड़ों को निशाना बनाने के पीछे वजह क्या है। फिलहाल इलाके में इस ‘चड्डी चोरी’ की चर्चा बनी हुई है और पीड़ित को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही अज्ञात चोर तक पहुंचेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!