Edited By Desh Raj, Updated: 28 Jul, 2026 11:31 PM

दतिया में चुनावी प्रचार को शोर थम चुका है लेकिन बयानबाजी का दौर जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दतिया फतेह की बात कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) ने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला है
(दतिया): दतिया में चुनावी प्रचार को शोर थम चुका है लेकिन बयानबाजी का दौर जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दतिया फतेह की बात कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) ने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला है और सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia) का जमकर गुणगान किया है। उनका एक बयान भी काफी चर्चित हो रहा है।
इमरती ने महाराज सिंधिया के प्रति फिर जताई वफादारी,कहा- सिंधिया कहें तो कुएं में कूद जाएंगी...
इमरती देवी ने फिर से कांग्रेस में वापसी के सवाल पर साफ-साफ जवाब दिया है। इमरती देवी ने कहा कि उन्हें कोई कांग्रेस में आने का ऑफर नहीं दे सकता क्योंकि उनके नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं और जीवन में उन्हें छोड़कर कभी नहीं जाएंगी। इमरती देवी ने इससे आगे बोलते हुए कहा कि अगर सिंधिया आज भी कहेंगे तो वे कुएं में कूद जाएंगी। इसलिए कोई भी मुझे न खरीद सकता है औऱ नही बेच सकता है। मैं इसी पार्टी में रहूंगी। भारतीय जनता पार्टी का ही काम करेगें और इसी पार्टी में रहेंगे।
वहीं इसके साथ ही इमरती देवी ने कांग्रेस और जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा है। इमरती देवी ने कहा है कि बीजेपी कम से कम 25 हजार वोटों से जीत रही है। इमरती देवी ने कहा कि दतिया में कांग्रेस की हालत बड़ी खराब है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रचार तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जनता का साथ नहीं मिल रहा है। साथ ही इमरती देवी ने दावा किया है कि वो रोज कई गांवों का दौरा कर रही हैं,जिसमें पता चल रहा है कि माहौल बीजेपी के पक्ष में है।