राहुल गांधी पर उज्जैन सांसद का तंज, बोले- ‘कांग्रेस खुद नहीं समझ पाती राहुल क्या बोलते हैं’

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Sep, 2026 03:10 PM

ujjain mp takes dig at rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने उन पर निशाना साधा है।

उज्जैन। (विशाल सिंह): कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने उन पर निशाना साधा है। फिरोजिया ने तंज कसते हुए कहा कि जब राहुल गांधी खुद ही नहीं समझ पाते कि वह क्या बोल रहे हैं, तो बीजेपी उनके बयानों को कैसे समझेगी।

उज्जैन सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने बयानों और मुद्दों के जरिए युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आज का युवा स्मार्ट है और स्मार्टफोन के जरिए किसी भी दावे की सच्चाई और झूठ को परख सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी जानकारी को बिना जांचे-परखे स्वीकार न करें और तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं।

धर्म युवा संसद को लेकर भी बोले सांसद

वहीं, उज्जैन में आयोजित होने वाली धर्म युवा संसद को लेकर भी अनिल फिरोजिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और संत अवधेशानंद गिरि जैसे प्रमुख संतों का शामिल होना उज्जैन के लिए गर्व का विषय है।

सांसद ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को धर्म, संस्कृति और भारतीय परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!