राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर मचा सियासी घमासान, BJP ने कहा- झूठ की गूंज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Sep, 2026 04:29 PM

political uproar over rahul gandhi s  students  echo

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान मचा है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव का आरोप है कि कांग्रेस की भूमिका शुरू से संदिग्ध रही है। उन्होंने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम...

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान मचा है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव का आरोप है कि कांग्रेस की भूमिका शुरू से संदिग्ध रही है। उन्होंने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को झूठ की गूंज बताया है।

PunjabKesari

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने 1 तारीख से मैदान कब्जे में लेकर काम शुरू कर दिया गया। लेकिन, पैसे सिर्फ 3 दिन के जमा किए। जबकि कुल 24 दिन के लिए मैदान लिया गया है, जिसका भुगतान 1 से 24 तारीख तक 86 लाख रुपये बनता है। बताया कि यह राजस्व और जनता के पैसे का नुकसान है। राकेश यादव ने इस पूरे मामले में आईडीए को पत्र लिखकर पूरा पैसा वसूलने और परमिशन निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आईडीए अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसकी जांच होनी चाहिए। बीजेपी ने कार्यक्रम को 'झूठ की गूंज' नाम दिया है।

यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पुलिस को भी अंधेरे में रखा है। 15 हजार की अनुमति ली है जबकि 1 लाख लोगों के आने की संभावना है। कांग्रेस ने मैदान 1 तारीख से कब्जे में लिया, पैसे सिर्फ 3 दिन के दिए। 24 दिन का 86 लाख बनता है। यह जनता के पैसे का नुकसान है। आईडीए को पूरा पैसा वसूलना चाहिए और परमिशन निरस्त करनी चाहिए। छात्रों की गूंज नहीं, यह झूठ की गूंज है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!