हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती BJP प्रदेश अध्यक्ष, नितिन नबीन ने की मुलाकात, बढ़ी सियासी हलचल

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Sep, 2026 02:51 PM

nitin nabin meets injured bjp chief kiran dev in hospital

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव इन दिनों दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव इन दिनों दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सड़क हादसे के बाद चल रहे इलाज के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनसे मुलाकात की। नबीन ने अस्पताल पहुंचकर किरण देव का हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी सेहत व उपचार की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। मुलाकात भले ही स्वास्थ्य संबंधी बताई जा रही हो, लेकिन इसके बाद छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। भाजपा के दोनों बड़े नेताओं की दिल्ली में हुई इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

किरण देव ने जताया राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार

मुलाकात के बाद किरण सिंह देव ने सोशल मीडिया के जरिए नितिन नबीन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शुभकामनाएं दीं। किरण देव ने नबीन के स्नेह और शुभेक्षाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

हादसे के बाद से दिल्ली में चल रहा इलाज

दरअसल, 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश में बागेश्वर धाम से लौटते समय किरण सिंह देव सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। झांसी-ललितपुर हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई थी। हादसे के बाद उन्हें पहले झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इसके बाद 30 जुलाई को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मुलाकात के बाद क्यों शुरू हुई राजनीतिक चर्चा?

नितिन नबीन की किरण देव से मुलाकात ऐसे समय हुई है जब छत्तीसगढ़ भाजपा की राजनीति में संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं। यही वजह है कि इस मुलाकात को कुछ लोग महज शिष्टाचार और स्वास्थ्य संबंधी मुलाकात मान रहे हैं, तो कुछ इसके राजनीतिक मायने भी तलाश रहे हैं।

हालांकि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर किसी बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल मुलाकात को लेकर चल रही चर्चाओं को राजनीतिक अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है। अब सवाल यही है कि दिल्ली में हुई यह मुलाकात सिर्फ कुशलक्षेम तक सीमित थी या इसके पीछे संगठन से जुड़ी कोई बड़ी चर्चा भी हुई? फिलहाल इस पर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!