MP BJP नेता पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला! गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Oct, 2026 09:56 AM

mp bjp leader subjected to a fierce attack with a sharp edged weapon

MP desk: मध्यप्रदेश के जबलपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां भाजपा नेता प्रवेश पटेल समेत 6 लोगों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया है। घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया...

MP desk: मध्यप्रदेश के जबलपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां भाजपा नेता प्रवेश पटेल समेत 6 लोगों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया है। घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत नाजुक बताई गई है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के बरेला थाना क्षेत्र के बननी के पास हुई है। बताया गया कि जनपद सदस्य रामेश्वर साहू ने अपने भाइयों के साथ मिलकर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश पटेल समेत छह लोगों पर जानलेवा हमला किया है। इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिलाओं से भी मारपीट की गई। जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर भाग निकले। इसके बाद गंभीर घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि यह पूरा मामला आपसी वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी रंजिश से जुड़ा है। थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!