MP के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अचानक लिफ्ट में फंसे, 10-15 मिनट तक अटके रहे; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Oct, 2026 11:50 AM

former mp home minister and senior bjp leader suddenly

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक चौंकाने वाला सामने आया है। जहां सोमवार शाम प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा अचानक लिफ्ट में फंस गए। करीब 10 से 15 मिनट तक अंदर अटके रहे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक चौंकाने वाला सामने आया है। जहां सोमवार शाम प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा अचानक लिफ्ट में फंस गए। करीब 10 से 15 मिनट तक अंदर अटके रहे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि वह जयेंद्रगंज में इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जयेंद्रगंज में स्थित संजय कॉम्प्लेक्स के सामने वाली बिल्डिंग में हुई है। जहां सोमवार शाम को इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई ब्रांच का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा थे। वहीं, कोचिंग सेंटर तीसरे फ्लोर पर स्थित बताया गया। इसके चलते नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में सवार हुए थे। तभी दूसरे फ्लोर पर जाते ही तकनीकी खराबी की वजह से लिफ्ट अटक गई।  

करीब 10 से 15 मिनट तक पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में अटके रहे। उनके साथ अंदर मौजूद अन्य लोग भी फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग के कर्मचारियों और आयोजकों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कर्मचारियों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!