MP News: स्कूल बस में चढ़ते समय 15 वर्षीय छात्र की अचानक मौत, परिवार में पसरा मातम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Oct, 2026 03:28 PM

mp news 15 year old student dies while

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अंकपात मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कॉलोनी में सोमवार सुबह 15 वर्षीय छात्र की स्कूल बस में चढ़ते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान विधान कुशवाह के रूप में हुई है,...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अंकपात मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कॉलोनी में सोमवार सुबह 15 वर्षीय छात्र की स्कूल बस में चढ़ते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान विधान कुशवाह के रूप में हुई है, जो सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता था।

जानकारी के मुताबिक, विधान रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। वह स्कूल बस में चढ़ ही रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। विधान के पिता संजय, जिन्हें लोग संजू कुशवाह के नाम से जानते हैं, निकास चौराहे पर फल का ठेला लगाते हैं। बेटे की अचानक मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। घटना के बाद श्रीकृष्ण कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, छात्र की मौत की खबर से सेंट थॉमस स्कूल में भी गम का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, विधान की अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। महज 15 वर्ष की उम्र में छात्र की मौत से परिवार, स्कूल और परिचितों के बीच गहरा दुख है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!