Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Oct, 2026 04:56 PM

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राधारमण भार्गव का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत पार्टी नेताओं में शोक की लहर दौड़ी है। बता दें कि राधारमण...
भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राधारमण भार्गव का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत पार्टी नेताओं में शोक की लहर दौड़ी है। बता दें कि राधारमण भार्गव विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रह चुके है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "लोकतंत्र सेनानी, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राधारमण जी भार्गव के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। आपातकाल के कठिन दौर में जेल की यातनाएं सहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले श्रद्धेय भार्गव जी का जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी राधारमण भार्गव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, "लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व विधायक राधारमण भार्गव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को दुःख की इस घड़ी में संबल दें। ॐ शांति!"