Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Oct, 2026 10:19 AM

एमपी डेस्कः इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां यहां देश दुनिया में मशहूर एवं दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) से निधन हो गया है। उन्होंने 75 की उम्र में अंतिम सांस ली है। बताया गया कि नाना पाटेकर के गोवा...
एमपी डेस्कः इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां यहां देश दुनिया में मशहूर एवं दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) से निधन हो गया है। उन्होंने 75 की उम्र में अंतिम सांस ली है। बताया गया कि नाना पाटेकर के गोवा स्थित घर में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान करीब 45 मिनट के बाद उनकी सांसे थमी है। उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा- नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है> वह अपने हर किरदार में वर्सेटाइल थे। उन्होंने हर किरदार में क्रिएटिविटी का परिचय दिया। उनके द्वारा फिल्मों निभाए विभिन्न किरदारों को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। वहीं, आगे कहा नाना के विचार बहुत ही बेबाक और स्पष्ट थे। वह अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनका निधन फिल्म जगत के लिए एक बड़ी कमी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "भारतीय सिनेमा और रंगमंच के प्रतिष्ठित कलाकार एवं प्रसिद्ध अभिनेता 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अपने बहुआयामी व्यक्तित्व और उत्कृष्ट योगदान से उन्होंने असंख्य लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) से निधन हो गया। बताया गया कि एक इवेंट के सिलसिले में वह गोवा में थे। गुरूवार सुबह वह अपने घर पर बेहोश पाए गए थे और उन्हें इलाज के लिए डोना पाउला के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने लगभग 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सुबह 5:20 बजे उनकी सांस थम गई।