RSS की महान शख्सियत का निधन! दुखी दिल से CM मोहन ने जताया शोक, बोले- उनकी संगठन निष्णा हमेशा याद रहेगी

Edited By meena, Updated: 30 Sep, 2026 03:55 PM

rss pracharak m a krishnan passes away

97 वर्षीय कृष्णन ने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे स्वयंसेवकों के बीच एमए सर के नाम से मशहूर थे। उन्होंने लंबे समय तक RSS...

भोपाल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एम.ए. कृष्णन का मंगलवार को निधन हो गया। 97 वर्षीय कृष्णन ने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे स्वयंसेवकों के बीच एमए सर के नाम से मशहूर थे। उन्होंने लंबे समय तक RSS के प्रांत बौद्धिक प्रमुख और प्रचार प्रमुख के रूप में भी काम किया। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि एम.ए. कृष्णन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि केरल में राष्ट्रवादी विचार को विस्तार देने में एम.ए. कृष्णन का योगदान अविस्मरणीय रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में संगठन को खड़ा करने के लिए एम.ए. कृष्णन का पूरा जीवन समर्पित रहा। उनकी संगठन निष्ठा और समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

सीएम मोहन यादव ने आगे बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं कार्यकर्ताओं को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। एम.ए. कृष्णन के निधन से संघ परिवार और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!