महात्मा गांधी जयंती पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत तक कही ये बात

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Oct, 2026 03:41 PM

cm mohan yadav hails pm modi s self reliant india vision

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का लोकतंत्र पूरी दुनिया में सर उठाकर अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी की भावनाओं और स्वदेशी के विचार को आगे बढ़ाते हुए देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर शासन किया। लेकिन, उसने उस दौर में अंग्रेजों की सोच और उनकी व्यवस्थाओं की विरासत को ही आगे बढ़ाया। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम "मेक इन इंडिया" और "मेड इन इंडिया" की भावना के साथ स्वदेशी को आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भी हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हम देश की आजादी के दो नायकों की जयंती मना रहे हैं। 

PunjabKesariमछार ने हर भारतीय का सीना किया चौड़ा

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पायलट कैप्टन स्मित मछार को भी याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार ने इजरायल के यात्री विमान में अपनी जान की बाजी लगाकर यात्रियों की जान बचाने का अद्भुत साहस दिखाया। उनके इस गौरवपूर्ण कार्य से प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने न केवल यात्रियों की जान बचाई, बल्कि आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को भी तार-तार करने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मछार को बधाई दी है। हम सभी देश और प्रदेशवासी भी उनके इस अदम्य साहस, शौर्य और मानवता की भावना को नमन करते हैं तथा उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं।

PunjabKesariनशा मुक्ति की ओर अग्रसर हमारा राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पधार रहे हैं। इस दौरान राज्य में गोपालक सम्मेलन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा आइसर के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी के कौशल विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के उद्घाटन सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात प्रदेश को मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश नक्सलमुक्त हुआ है। इसी के साथ ही हमारा राज्य अब शीघ्र नशा मुक्ति होने की ओर अग्रसर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!