Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Sep, 2026 05:20 PM

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में सरकारी बसों की शुरूआत होने पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं हुए कहा कि हम जो कहते हैं, वो करके भी दिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां सोशल मीडिया ‘एक्स'पर कहा, 'हम जो कहते हैं,...
भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में सरकारी बसों की शुरूआत होने पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं हुए कहा कि हम जो कहते हैं, वो करके भी दिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां सोशल मीडिया ‘एक्स'पर कहा, 'हम जो कहते हैं, वो करके भी दिखाते हैं।' उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'एवं‘पीएम ई-बस सेवा'के जरिए हमने अनंत चतुर्दशी के मंगल अवसर पर प्रदेशवासियों को खुशियों की अनंत सौगात दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 25 सितंबर को मध्यप्रदेश के नागरिकों, विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले हमारे भाई-बहनों के जीवन में सुगम परिवहन से सहज परिवर्तन लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। डॉ. यादव ने कहा कि पिछले दो दशकों में प्रदेश में शासकीय बसों का संचालन बंद होने के कारण हमारे ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक परिवहन का बड़ा अभाव बना हुआ था। दूर-दराज के कई गांव मुख्य सड़कों से कट गए थे। गांव-देहात के हमारे गरीबों, किसानों एवं छात्र-छात्राओं को आने-जाने के लिए सीमित साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था।
सीएम ने कहा कि हमने अपने‘संकल्प पत्र'में भी यह सेवा प्रारंभ करने का उल्लेख किया था। गत दिवस शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ इस सेवा का मंगल आरंभ करते हुए संकल्प को धरातल पर साकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि कल राज्यभर में 1,500 बसों से शुरू हुई इस सेवा को हमने वर्ष 2029 तक 15,000 बसों तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, ताकि प्रदेश के हर व्यक्ति तक सुगम बस परिवहन की सुविधा पहुंच सके।