MP भाजपा में मचा सियासी घमासान! BJP प्रभारी मंत्री के दौरे में कई बड़े चेहरे रहे गायब, राजनीतिक चर्चाएं तेज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Oct, 2026 09:49 AM

political turmoil erupts within the mp bjp several

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं आलीराजपुर जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके के हालिया दौरे के बाद जिले में भाजपा की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दौरे के दौरान सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, प्रदेश के...

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं आलीराजपुर जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके के हालिया दौरे के बाद जिले में भाजपा की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दौरे के दौरान सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई प्रमुख नेताओं की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।

इस घटनाक्रम को लेकर आलीराजपुर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या जिले के भाजपा नेता प्रभारी मंत्री का बहिष्कार कर रहे हैं। इस पर खंडेलवाल ने कहा कि परिवार बड़ा होने पर आपसी कहासुनी होती रहती है। उनके इस बयान के बाद पार्टी के भीतर कथित मतभेदों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। राजनीतिक हलकों में प्रभारी मंत्री संपतिया उइके और मंत्री नागर सिंह चौहान के बीच कथित नाराजगी को इस घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

बताया गया कि मंत्रियों के कामकाज को लेकर हुई फीडबैक बैठक में उइके ने नागर सिंह चौहान पर शराब कारोबार से जुड़े होने का आरोप लगाया था। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए चौहान को अपना भाई बताया था। प्रभारी मंत्री के दौरे में प्रमुख नेताओं की अनुपस्थिति और प्रदेशाध्यक्ष की प्रतिक्रिया के बाद जिले में भाजपा के नेताओं के बीच तालमेल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पार्टी की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!