MP में बढ़ी सियासी हलचल, 1 अक्टूबर को फिर मध्यप्रदेश आ सकते हैं राहुल गांधी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Sep, 2026 04:46 PM

political activity intensifies in mp rahul gandhi may

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां 1 अक्टूबर यानी गुरूवार को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर एमपी का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी प्रदेश के बालाघाट जिले में पहुंचेगे। जहां मृतक...

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां 1 अक्टूबर यानी गुरूवार को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर एमपी का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी प्रदेश के बालाघाट जिले में पहुंचेगे। जहां मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। 

गौरतलब हो कि बालाघाट में गंभीर बीमारियों जैसे कि कुपोषण, मलेरिया आदि के कारण करीब 20 आदिवासी बच्चों की मौत हो गई। जिस पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का घेराव किया। विपक्ष ने राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रशासनिक प्रबंधन और सरकार पर कई सवाल उठाए गए। वहीं, अब राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासत देखने को मिल सकती है। 

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी 19 सितंबर 2026 को इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा दी गई जमीन पर आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद किया। वहीं, अगर राहुल गांधी गुरूवार को बालाघाट आते हैं तो यह उनका एक महीने में दूसरा मध्य प्रदेश दौरा हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!