कांग्रेस में 36 नेताओं की होगी वापसी? इन तीन चेहरों के आवेदन दरकिनार, पार्टी में सियासी हलचल बढ़ी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Sep, 2026 01:14 PM

will 36 leaders return to the congress applications from these three figures

रायपुरः छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। यहां स्थित राजीव भवन में कांग्रेस की एक अनुशासन समिति बैठक आयोजित की गई। खास बात यह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में बैठक में पार्टी से निष्कासित 36...

रायपुरः छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। यहां स्थित राजीव भवन में कांग्रेस की एक अनुशासन समिति बैठक आयोजित की गई। खास बात यह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में बैठक में पार्टी से निष्कासित 36 नेताओं की वापसी पर चर्चा हुई। जबकि कांग्रेस के तीन चेहरों के आवेदन को नजरअंदाज किया गया है। इसके चलते पार्टी में हलचल बढ़ी है।

जानकारी के अनुसार, राजीव भवन में कांग्रेस की एक अनुशासन समिति बैठक में पार्टी से निष्कासित करीब 36 नेताओं की वापसी पर चर्चा हुई। पार्टी ने कुछ मामलों में निष्कासन समाप्त करने का फैसला लिया है। हांलाकि, कई प्रकरणों को फिलहाल लंबित रखा गया। बैठक में अमित जोगी, रेणु जोगी और बृहस्पति सिंह से जुड़े प्रकरणों पर भी चर्चा हुई। मामले में समिति ने फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं लिया। इस के अलावा समिति ने विधानसभा और निकाय चुनाव के दौरान नेताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई के मामलों पर भी विचार किया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, प्रभारी सचिव एस. संपत, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, धनेश पाटिला, प्रतिमा चंद्राकर, रवि घोष, जेपी श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा और नरेश ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!