सागर जहरीली शराब कांड: भाजपा नेता का दिग्विजय सिंह पर पलटवार, बोले- भ्रामक प्रचार करने से बचें; सियासी बयानबाजी से मचा घमासान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Sep, 2026 10:55 AM

sagar toxic liquor tragedy bjp leader hits back at digvijaya singh urges him

MP desk: सागर के चर्चित जहरीली शराब कांड को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। खुरई के पूर्व कांग्रेस विधायक और अब भाजपा नेता अरुणोदय चौबे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना...

MP desk: सागर के चर्चित जहरीली शराब कांड को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। खुरई के पूर्व कांग्रेस विधायक और अब भाजपा नेता अरुणोदय चौबे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

PunjabKesari

अरुणोदय चौबे ने आरोप लगाया कि शराब कांड के आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से जोड़कर पेश किया जा रहा है, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। चौबे ने इसे दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता के लिए उचित नहीं बताया। अपने पोस्ट में चौबे ने सिद्धार्थ कुशवाहा के पारिवारिक और कथित कारोबारी संबंधों का उल्लेख करते हुए कई दावे किए। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी के बिना किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक करना उचित नहीं है।

PunjabKesari

चौबे ने दिग्विजय सिंह को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि “भ्रमित जानकारी प्रसारित” करने से बचना चाहिए और आरोपी को बचाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। अब इस पूरे मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!