"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जहां से टिकट मांगेंगे, BJP वहीं से टिकट देगी", भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Sep, 2026 05:27 PM

the bjp will field a candidate from the very constituency where the congress

रायपुरः छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर असंतोष की स्थिति है और उसके आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस दावे पर पलटवार...

रायपुरः छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर असंतोष की स्थिति है और उसके आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि बैज स्वयं भाजपा में शामिल होने के लिए निवेदन कर रहे हैं।

दरअसल, बैज ने राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बीजेपी के भीतर भगदड़ मची हुई है। आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक हमारे संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में बड़ा प्रवेश होने वाला है। जो नेता कांग्रेस छोड़कर गए हैं वो भी हमारे संपर्क में हैं। चुनाव के दो साल पहले इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। इस पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि दीपक बैज बीजेपी विधायकों के संपर्क में है। बीजेपी में शामिल होने के लिए बैज निवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपक बैज जहां से टिकट मांगेंगे उन्हें बीजेपी वहीं से टिकट देगी। कांग्रेस में बैज की पूछ परख बंद हो गई है।

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की मिमिक्री को लेकर भाजपा की आपत्ति पर बैज ने कहा कि क्या सिर्फ मोदी की मां ही मां है, दूसरे की मां मां नहीं है क्या? जर्सी गाय, 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड किसने कहा था? आपने शुरू किया तो आपको सुनना पड़ेगा। बैज ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सबसे बड़े कॉमेडियन तो खुद मोदी हैं। पीएम मोदी को फिल्मों में काम करना चाहिए।

कांग्रेस नेता एवं रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को 50 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी मिलने के मामले में भी बैज ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराधियों का राज चल रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता के परिवार से 50 करोड़ रुपए मांगा गया है। इस मामले की सरकार को गंभीरता से जांच करानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि ढेबर को विदेशी नंबर से फोन कर 50 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने की शिकायत सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार कॉल करने वाले ने खुद को अमन साव और बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है, हालांकि उसके वास्तविक गिरोह संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!