सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव : अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने खोले पत्ते, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने भी जमा किया नामांकन

Edited By meena, Updated: 16 Sep, 2026 04:37 PM

candidates filed nominations for the susner municipal council by election

आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 7...

आगर मालवा (सय्यद जाफर हुसैन) : आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 7 दावेदारों ने 10 नामांकन फार्म दाखिल किए। कल दिनभर रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में गहमागहमी बनी रही। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रदीप सोनी और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी विष्णु पाटीदार ने दो-दो नामांकन पत्र जमा किए। वहीं कांग्रेस से नईम अहमद मेव व घनश्याम गोयल तथा भाजपा से विष्णु भावसार, ईश्वरसिंह कावल और मांगीलाल सोनी ने एक-एक नामांकन दाखिल किया।

आज बुधवार 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच कि जा रही है। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा, जिससे चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान और 3 अक्टूबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नगर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। दोनों प्रमुख दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ अन्य दावेदारों के मैदान में आने से नाम वापसी के दिन तक राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजर रहेगी। यह पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत संपन कराई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!