Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Sep, 2026 06:23 PM

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। बताया गया कि गाड़ी सड़क पर मवेशी से टकराई है। गनीमत यह रही कि हादसे में दीपक बैज की जान बाल-बाल बची है। बताया...
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। बताया गया कि गाड़ी सड़क पर मवेशी से टकराई है। गनीमत यह रही कि हादसे में दीपक बैज की जान बाल-बाल बची है। बताया गया कि वह सरगुजा में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लौट रहे थे। इसी बीच उनके साथ यह हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना कटघोरा-बिलासपुर सीमा क्षेत्र के पास हुआ। बताया गया कि सरगुजा में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दीपक बैज गाड़ी से करीब 3 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन सड़क पर एक मवेशी सामने आ गया। जिस पर चालक ने गाड़ी का अचानक ब्रेक लगाया। वहीं, गाड़ी भी मवेशी से टकराते-टकराते बची। हादसे के वक्त गाड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद थे। वहीं, चालक की सूझबूझ से गाड़ी को टर्न किया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के बाद दीपक बैज ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों व मवेशियों के सड़कों पर बैठने की वजह से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उनका वाहन भी इस दुर्घटना से बाल-बाल बचा हैं। भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं है। गौशाला हो या 4 लेन सड़क, व्यवस्था केवल खानापूर्ति तक सीमित है।