Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Sep, 2026 11:16 AM

रायपुरः भारतीय जनता पार्टी में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हुआ है। वह करीब एक हफ्ते से फेफड़े में संक्रमण फैलने के कारण गंभीर अवस्था में...
रायपुरः भारतीय जनता पार्टी में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हुआ है। वह करीब एक हफ्ते से फेफड़े में संक्रमण फैलने के कारण गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने लगभग 79 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है। इसी बीच छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री साय ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।
मुख्यमंत्री विषणु देव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी के निधन का समाचार दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।"