Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Sep, 2026 01:03 PM

MP desk: मध्यप्रदेश के मंदसौर में भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली है। जहां खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रही कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटना इतनी भयानक थी कि कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हुई है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई है। जहां मंदसौर के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के दौरान वाहन में चार युवक सवार थे। जिनमें से तीन युवकों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि सभी कार सवार खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच अंधेरा होने की वजह से दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। घटना में कार के परखच्चे उड़े है।
मृतकों की पहचान अरविंद, कैलाश और बिंदर के रूप में हुई है। वह गुड़गांव (गुरुग्राम) और राजस्थान के अलवर के रहने वाले बताए गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, अन्य गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की वजह अंधेरा होना माना जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। हादसे की जांच जारी है।