भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Sep, 2026 09:50 AM

bjp national president nitin nabin and the state president visited

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार तड़के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार तड़के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे करीब डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे रहे और भस्म आरती में शामिल हुए।

PunjabKesari

नितिन नवीन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उज्जैन में आयोजित 25 लाख दीप प्रज्वलित करने के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। रात में उन्होंने महाकाल मंदिर के पास स्थित हेरिटेज में विश्राम किया। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे वे मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। भस्म आरती के दौरान नितिन नवीन के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद रहे। आरती के बाद नितिन नवीन ने मंदिर की देहरी से पूजन किया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

दर्शन के बाद नितिन नवीन ने कहा कि उन्होंने देशवासियों के लिए भगवान महाकाल का आशीर्वाद मांगा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला महाकाल दर्शन था। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान सभी को यश और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी भगवान महाकाल से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इसी तरह देश की सेवा करते रहें और देश को आगे बढ़ाते रहें। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने नितिन नवीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत-सत्कार किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!