174 लोगों की जान बचाने वाले पायलट मच्छार की CM मोहन ने की जमकर तारीफ, बाबा महाकाल से की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2026 02:44 PM

cm mohan heaps praise on pilot machhar who saved the lives of 174 people

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुबई की एक फ्लाइट में सैंकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस की जमकर तारीफ की है और बाबा महाकाल के उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की..

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुबई की एक फ्लाइट में सैंकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस की जमकर तारीफ की है और बाबा महाकाल के उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। स्मित मच्छार भारत के रहने वाले हैं, जो पेशे से पायलट हैं। दरअसल बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में उनके सहयोगी पायलट ने चाकू मार दिया था, जिससे विमान अचानक 37 सेकंड में लगभग 14,300 फ़ीट नीचे आ गया। इस दौरान स्मित मच्छार ने बहादुरी का परिचय देते हुए न सिर्फ कॉकपिट में हुए अपने सह-पायलट के हमले का मुकाबला किया बल्कि हवा में तेजी से गिरते विमान को संभाला और सऊदी अरब के तबुत एयरपोर्ट पर उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस घटना के बाद भारत में स्मित मच्छार के हिम्मत और जज्बे की जमकर तारीफ हो रही है। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, हवाई संकट के बीच गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए 174 यात्रियों का जीवन बचाने वाले वीर Captain Smit Machchhar जी पर सम्पूर्ण भारत को गर्व है। विपरीत परिस्थितियों में अपने कर्तव्य के प्रति आपका समर्पण, यही भारत के सच्चे वीर सपूतों की पहचान है। आपकी वीरता भारत के 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के मूलमंत्र को भी चरितार्थ करती है। बाबा महाकाल से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

बता दें कि दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की उड़ान एफजेड 1073 ने बुधवार को आपात संकेत भेजे थे। इसके बाद विमान 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से 17,000 फुट से अधिक नीचे आ गया। बाद में उसका मार्ग सऊदी अरब के तबूक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। सह-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल मच्छार का सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!