Edited By meena, Updated: 14 Oct, 2026 01:39 PM

यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रमुख सचिव पद के लिए IAS सुखबीर सिंह को...
भोपालः मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रमुख सचिव पद के लिए IAS सुखबीर सिंह को नियुक्त किया गया है। सुखबीर सिंह मध्य प्रदेश कैडर के 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं।
सुखबीर सिंह ने सिविल इंजीनियरिंग में एम.टेक (M.Tech) की डिग्री प्राप्त की है। वे पहले मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रमुख सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। मंगलवार देर रात हुए तबादलों में अब उन्हें प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वे लोक निर्माण विभाग का कामकाज भी संभालेंगे।
देखें सूची