Edited By meena, Updated: 14 Oct, 2026 08:15 PM

जहां उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सवा करोड़ महिला हितग्राहियों के खाते में योजना की राशि आतंरित की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के ऊपर...
उमरिया (दीपक कुमार) : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में सिंगल क्लिक से 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की राशि का अंतरण किया। जिले में 144 करोड़ की लागत से 136 निर्माण कार्यों का लोकार्पण, मानपुर सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र को सिविल अस्पताल का दर्जा,ताला, चंसुरा, धमोखार, बिजौरी बस कुटा, पाली, सुंदरदादार, बढ़ावाही मालछुआ हायर सेकेंडरी स्कूल को मिला संदीपनी विद्यालय का दर्जा दिया।
जंगली हाथी से मौत के बाद पीड़ित के परिजन को 25 लाख का मुआवजा का ऐलान
अब जंगली हाथियों से दुर्घटना जनहानि होने पर प्रशासन पीड़ित के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा प्रदान होगा। इसके साथ ही घायल होने के दशा में पूरे इलाज की व्यवस्था जिसमें एयर एम्बुलेंस भी शामिल है, यह घोषणा भी सरकार द्वारा की जाएगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में की है।
बता दें ग्राम गुरुवाही में लाडली बहना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे थे। जहां उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सवा करोड़ महिला हितग्राहियों के खाते में योजना की राशि आतंरित की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के ऊपर हमला करते हुए लाडली बहना योजना को बदनाम करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में कह रही है कि योजना की राशि का महिलाएं शराब पीने में उपयोग करती है।
मुख्यमंत्री ने आयोजन के दौरान जिले के 144 करोड़ रूपये के 136 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया। इसके अलावा मानपुर विधानसभा में नौ संदीपनि विद्यालय ग्राम चिल्हारी को नगर परिषद बनने सहित मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल बनाने की घोषणा की है।