CM Youth Conclave 2026: भोपाल में हजारों युवाओं से संवाद करेंगे CM मोहन यादव, रोजगार-स्टार्टअप पर रहेगा फोकस

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Oct, 2026 04:59 PM

cm youth conclave 2026 mohan yadav to engage with thousands of youth

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि 6 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में यूथ कॉनक्लेव आयोजित हो रहा है।

भोपाल। सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि 6 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में यूथ कॉनक्लेव आयोजित हो रहा है। इसमें हजारों युवाओं से हम संवाद करेंगे। युवा भारत में सबसे युवा प्रदेश हमारा मध्यप्रदेश है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के हित में कई अभूतपूर्व कदम उठा रही है। युवाओं की बेहतर शिक्षा और रोज़गार के अवसर उपलब्ध करा रही है, विशेषकर शासकीय सेवाओं में नई भर्तियां और लंबे समय से अटकी पदोन्नति हमारी सरकार ने की है।

गौरतलब है कि सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026 का आयोजन 17 शासकीय विभागों एवं विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई), तकनीकी शिक्षा विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, आयुष विभाग तथा पुलिस एवं साइबर सुरक्षा सहित अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी। मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप भी युवाओं को स्टार्टअप, उद्यमिता एवं कौशल से जुड़े अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। 

नवाचार और उद्यमिता पर जोर

कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर द्वारा भी स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां विभिन्न स्टार्टअप अपने नवाचार और उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। स्टार्टअप सेंटर के प्रस्तावित स्टॉल में स्टील्थविंग टेक्नोलॉजी, अनंतश्री व्हीकल्स, ईफ्यूल प्रोडक्ट्स, बायसो ऑर्गेनिक्स, फिक्सपॉइंट टेक्नोलॉजी जैसे स्टार्टअप शामिल हैं। इन स्टार्टअप्स के माध्यम से युवा आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से उद्यमिता तक की संभावनाओं को करीब से समझ सकेंगे। इससे युवाओं को स्वयं का उद्यम शुरू करने, नए विचारों पर काम करने और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

युवाओं को क्या मिलेगा?

•    करियर और रोजगार के अवसरों की जानकारी 
•    कौशल विकास एवं प्रशिक्षण की जानकारी 
•    स्टार्टअप और उद्यमिता से जुड़ने का अवसर 
•    नवाचार एवं रिसर्च के अवसर 
•    AI एवं फ्यूचर टेक्नोलॉजी की जानकारी 
•    उद्योग एवं संस्थानों से संवाद का अवसर 
•    विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी 
•    साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी 
•    मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श से जुड़ी जानकारी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!